फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच के बाद ही डायलिसिस, सीटी स्कैन व एमआरआई

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्सला में डायलिसिस, सीटी स्कैन और एमआरआई के लिए पहुंचने वाले बाहरी गंभीर मरीजों की पहले कोरोना जांच कराई जा रही है। वहीं अस्पताल में पहले से भर्ती मरीजों को इससे अलग रखा गया है। कोरोना से बचाव के मद्देनजर यह एहतियात बरता जा रहा है। उर्सला की डायलिसिस यूनिट में इस वक्त निजी अस्पतालों के अलावा कुछ मरीज हैलट के भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

उर्सला प्रबंधन के अधिकारियों का कहना है कि डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। डायलिसिस कराने आने वाले 42 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शनिवार को 10 मरीज डायलिसिस के लिए नहीं पहुंच पाए। तीमारदारों ने बताया कि पुलिस के रोकने की वजह से मरीज नहीं आ पा रहे हैं।
अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि जो मरीज किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और सीटी स्कैन, एमआरआई के लिए आ रहे हैं तो उन्हें कोरोना की जांच करानी होगी। बहुत से लोगाें में कोरोना के लक्षण जाहिर नहीं हो रहे हैं, लेकिन दूसरों को संक्रमित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें