फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

coronavirus update: सिपाही में मिले कोरोना के लक्षण, जिला अस्पताल में हड़कंप, जांच के बाद क्वारंटीन

Mon, 04 May 2020 11:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज में पीआरवी 112 में तैनात सिपाही में कोरोना के लक्षण मिले हैं। हालत बिगड़ने के बाद साथियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। सांस लेने में दिक्कत के साथ तेज खांसी और बुखार के लक्षण देखकर चिकित्सकों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


उपचार के साथ ही चिकित्सकों ने कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने सिपाही को मानीमऊ स्थित सेंटर में क्वारंटीन किया है। कोरोना संक्रमितों की चेन टूटती नहीं दिख रही है।

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पीआरवी 112 में तैनात सिपाही बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इससे पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे साथी पुलिसकर्मी जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


सांस लेने में दिक्कत के साथ खांसी और बुखार देखकर जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। उपचार के बाद चिकित्सकों ने कोरोना जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजा है।

इसके बाद सिपाही को मानीमऊ में बनाए गए सेंटर में क्वारंटीन किया गया। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि सिपाही ने गले में छाले होने की बात बताई है। उपचार के बाद कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें