फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बिधनू में मिला कोरोना संदिग्ध बच्चा, दिल्ली से माता-पिता के साथ ननिहाल आया है मासूम

Sun, 22 Mar 2020 10:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन
कानपुर के बिधनू में तीन साल के एक बच्चे में कोरोना जैसे लक्षण पाए जाने पर हड़कंप मच गया। बच्चा अपने माता-पिता के साथ चार दिन पहले दिल्ली से अपनी ननिहाल आया है। उसे दो सप्ताह से बुखार, खांसी, जुकाम की समस्या थी। शनिवार को परिजन बच्चे को बिधनू सीएचसी ले गए।
विज्ञापन


यहां डॉक्टरों ने आशंका जताई कि बच्चे में कोरोना जैसे लक्षण हैं। बच्चे को जांच के लिए उर्सला भेजा गया है। कोरोना संदिग्ध बच्चा पाए जाने पर बिधनू सीएचसी के डॉक्टर, आशा, ग्राम प्रधानों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ग्रामीणों को बचाव और सावधानी बरतने सलाह देनी शुरू कर दी है।

बिधनू के ग्राम पंचायत शिवगंज चौराई के साथ-साथ सभी मजरों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। ग्राम प्रधान गुड्डू बाजपेयी ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए लाउडस्पीकर द्वारा मुनादी करवाकर ग्रामीणों को घर से बाहर न निकलने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें