फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संदिग्ध की इलाज के दौरान मौत, शव ले गए परिजन, पुलिस को दी सूचना, होली से पहले आया था गांव

Thu, 11 Jun 2020 08:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में होली से पहले नोएडा से घर आए युवक की बुखार, खांसी से हालत बिगड़ गई। परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक को कोरोना संदिग्ध मानते हुए शव से नमूना लिया गया है। वहीं कासगंज की एक युवती की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजन शव लेकर घर चले गए। अस्पताल प्रशासन ने कोरोना संदिग्ध मानते हुए पुलिस को सूचना दी है। जहानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय युवक नोएडा में नौकरी करता था। वह होली से पहले घर आया था। चार-पांच दिन पहले बुखार आया तो गांव में दवा ले ली।

गुरुवार सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक को कोरोना संदिग्ध मानते हुए शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। स्वास्थ्य टीम ने शव से नमूना लिया। वहीं कासगंज जिले के थाना पटियाली के दरियावगंज निवासी एक 30 वर्षीय युवती को सुबह करीब आठ बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान सुबह 11 बजे मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने कोरोना संदिग्ध मान कर पुलिस को सूचना दी। इस जानकारी पर परिजन शव लेकर चले गए। इससे हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस ने संबंधित थाने को सूचना भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें