इटावा जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध बंदी बुधवार रात शौचालय की खिड़की की जाली तोड़कर फरार हो गया। खिड़की में ग्रिल नहीं लगी थी। ड्यूटी पर तैनात दो सिपाही वार्ड के बाहर पहरा देते रहे। बंदी दो दिन पहले ही गांजे के साथ पकड़ा गया था।
बकेवर थाना पुलिस ने क्षेत्र के हाफिजनगर गांव निवासी गुलफाम पुत्र शाहबुद्दीन को 28 अप्रैल को डेढ़ किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा था। एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि जेल के डॉक्टर ने उसकी जांच की और उसके घूमने फिरने के बारे में जानकारी की।