फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: डेढ़ सौ कॉल करने पर भी नहीं उठा कोरोना कमांड सेंटर का फोन, गुस्साए लोग अंदर घुसे

Mon, 19 Apr 2021 11:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
कानपुर में डेढ़-डेढ़ सौ कॉल करने के बाद भी जब फोन नहीं उठा तो अपने रोगी को भर्ती कराने के लिए परेशान तीमारदारों की भीड़ नगर निगम के कमांड सेंटर में घुस गई और हंगामा किया। इससे अफरातफरी मच गई। किसी तरह माहौल को संभाला गया। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने फौरन कमांड सेंटर पहुंचकर स्थिति संभालने की कोशिश की।
विज्ञापन


आनन-फानन 272 रोगियों को सरकारी और निजी कोविड अस्पतालों में बेड दिलाए गए। इसके बाद एंबुलेंस को बुलाने के लिए भी लोग शोर-शराबा करते रहे। कोविड कमांड सेंटर में डॉक्टरों और कर्मचारियों की ड्यूटी कोरोना पॉजिटिव को बेड आवंटित कराने, रोगियों की स्थिति का फीड बैक लेने और रोगियों को एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए लगाई गई है।

 
विज्ञापन

बिना कमांड सेंटर के कागज के अस्पतालों में रोगियों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। कमांड सेंटर की व्यवस्था पूरी तरह फ्लॉप है। यहां तीन मेडिकल अफसर और एक एसीएमओ की राउंड दि क्लॉक ड्यूटी है लेकिन कोई भी फोन नहीं उठा रहा था। कोविड सेंटर पर अगर किसी कर्मचारी ने धोखे से फोन उठा भी लिया तो जवाब नहीं दे पाया कि रोगी कहां ले जाएं? कमांड सेंटर की इस स्थिति से रविवार और सोमवार को पूरा शहर हलकान रहा।

सोमवार को गंभीर हालत में रोगी को लेकर परेशान तीमारदारों ने डेढ़-डेढ़ सौ बार फोन मिलाया लेकिन नहीं उठा। रोगियों का ऑक्सीजन सेच्युरेशन नीचे गिरता रहा। परेशान होकर तीमारदार कमांड सेंटर में घुस गए। सीएमओ डॉ. मिश्रा ने बताया कि कुछ निजी अस्पताल जो अपने बेड भरे बता रहे थे, उनके यहां काफी बेड खाली थे। मरीजों को भर्ती कराया गया है। 

दरअसल हुआ यह था कि सिटी मजिस्ट्रेट ने कमांड सेंटर में तैनात स्टाफ के मोबाइल फोन बंद करा दिए थे। इससे हमारा कम्युनिकेशन बंद हो गया। एक ही फोन था। उस पर कॉल आ रही थीं। मौके पर पहुंचकर रोगियों को बेड आवंटित करा दिए हैं। लोग कमांड सेंटर के अंदर घुस आए थे, सारी व्यवस्था बिगड़ गई थी। अब एंबुलेंस से भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है।
डॉ. अनिल कुमार मिश्रा, सीएमओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें