फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजा-कोरोना से दो और मौत, 23 रोगियों में कोरोना की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कोरोना से मौतों का सिलसिला लगातार छठवें दिन भी जारी रहा। दो और रोगियों की मौत हो गई। दोनों में संक्रमण की पुष्टि मरने के बाद हुई है। वहीं 24 घंटे में कोरोना से पांच मौतें हुई हैं। इसके अलावा 22 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इस तरह शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 582 हो गई है।
विज्ञापन

जूही के रहने वाले 52 वर्षीय रोगी की हैलट में मंगलवार देर रात मौत हो गई। उन्हें छह जून को हैलट में भर्ती कराया गया था। कोरोना पॉॅजिटिव रिपोर्ट बुधवार को आई। उन्हें मेडिसिन के आईसीयू में रखा गया था। रोगी को निमोनिया था। इससे सांस लेने में तकलीफ हुई और एक्यूट रेस्पेरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम की स्थिति में चले गए। इसी तरह नौबस्ता हनुमंत विहार की रहने वाली 65 वर्षीय महिला को मंगलवार को नाजुक हालत में भर्ती किया गया था। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। इनकी भी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई।
इसके अलावा 22 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बर्रा के 32 वर्षीय युवक, डफरिन कैंपस की 30 वर्षीय युवती, बाबूपुरवा के 58 वर्षीय बुजुर्ग, राजीव विहार के 40 वर्षीय युवक, ग्वालटोली के 43 वर्षीय व्यक्ति, ककवन के 13 वर्षीय किशोर, 60 वर्षीय वृद्ध, 45 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय लड़की में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा एम ब्लॉक काकादेव की 65 वर्षीय वृद्धा, लक्ष्मीपुरवा की 19 वर्षीय युवती और 13 वर्षीय किशोर, शिवनगर बर्रा के 25 वर्षीय युवक, कश्यपनगर कल्याणपुर के 65 वर्षीय वृद्ध में भी संक्रमण पाया गया। इसके अलावा मीरपुर कैंट के ही 63 वर्षीय वृद्ध, जूही के 52 वर्षीय व्यक्ति, न्यू डिफेंस कालोनी की 25 वर्षीय और 29 वर्षीय महिला, बाबूपुरवा की 55 वर्षीय महिला और हनुमंत विहार की 65 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें जूही के 52 वर्षीय व्यक्ति और नौबस्ता हनुमंत विहार की 65 वर्षीय महिला की मौत हो चुकी है। दो रोगियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट निजी लैब से आई है। इसके अलावा मंगलवार को मरी मीरपुर की 46 वर्षीय महिला की भी पॉजिटिव रिपोर्ट बुधवार को जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें