फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजा-राजधानी एक्सप्रेस का पेंट्रीकार वर्कर कोरोना पॉजीटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अगरतला राजधानी एक्सप्रेस की पेंट्रीकार का 34 वर्षीय कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकला है। उसे रामा मेडिकल कॉलेज, मंधना में भर्ती किया गया है। साथ ही उसकी संक्रमण चेन तलाशी जा रही है। बताया जा रहा है कि खांसी, बुखार जैसे कोरोना के लक्षण उभरने के बावजूद वह ड्यूटी कर रहा था।
विज्ञापन

दरभंगा, बिहार के रहने वाले राजधानी एक्सप्रेस के पेंट्रीकार वर्कर का सैंपल 25 मई को लिया गया था। उसकी कोरोना की जांच अगरतला में हुई। 27 मई की रात उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। अगरतला के डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट धर्मवीर ने इसकी सूचना सेेंट्रल स्टेशन को दी। अगरतला राजधानी से संक्रमित युवक को उतार लिया गया। सेंट्रल स्टेशन पर उससे प्रपत्र भरवाया गया। मेडिकल अफसर डॉ. आदेश श्रीवास्तव की ओर से मुख्य चिकित्साधिकारी को लिखे पत्र में बताया गया कि संक्रमित दो दिनों से पेंट्रीकार में कर्मचारियों के साथ काम कर रहा था। उसके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का पता नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें