फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजा-प्राइवेट लैब से कोरोना पुष्ट रोगी हैलट में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्राइवेट लैब से पुष्ट कोरोना का एक रोगी और मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रोगी को हैलट के न्यूरो साइंसेस कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके साथ ही परिवार के नौ सदस्यों को क्वारंटीन करा दिया गया है। रोगी के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार कराई जा रही है। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि रोगी के सैंपल की फिर जांच कराएंगे।
विज्ञापन

कुरसवां (रामनारायण बाजार के पास) के रहने वाले युवक की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। इसके बाद कोई लक्षण न उभरने पर वह घूमता रहा। बाद में तबियत बिगड़ गई। उसके परिवार के नौ लोगों को केडीए शताब्दी नगर क्वारंटीन हाउस में भेज दिया है। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला का कहना है कि कोविड लैब से भी उसकी पुष्टि कराई जाएगी। बताया जा रहा है कि युवक एक नगर निगमकर्मी के घर में रहता है। वह होम डिलेवरी का काम करता है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें