फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजा-कोरोना रोगी के आधार का पता गलत, घर नहीं मिल पाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हैलट के न्यूरो साइंसेस कोविड अस्पताल में भर्ती 60 वर्षीय जिस रोगी को बर्रा दो का रहने वाला बताया जा रहा था, उसका आधार कार्ड पर दर्ज पता ही गलत निकला। उसका सही पता तलाशने में स्वास्थ्य विभाग की टीम को 22 घंटे लग गए। शुक्रवार रात को पता चला कि संक्रमित बर्रा दो की जगह बर्रा नई बस्ती का रहने वाला है। ऐसे में अब बर्रा नई बस्ती में संक्रमित का घर और उसके आसपास का क्षेत्र हॉटस्पॉट बनाया गया है। यह संक्रमित दादानगर की जिस फैक्ट्री में काम करता था, स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे भी ट्रेस कर रही है।
विज्ञापन

रोगी को बुधवार को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी रिपोर्ट गुरुवार देर रात कोविड लैब से पॉजिटिव आई थी। रात से रोगी के घर के बारे में जानकारी जुटाई जाने लगी। अस्पताल की बीएचटी में जो पता लिखा था उसी पर पता किया जाता रहा। आधार पर दर्ज बर्रा दो का पता गलत निकला। इसी में शुक्रवार का दिन भी गुजर गया। रात में पता चला कि संक्रमित बर्रा की नई बस्ती का रहने वाला है। अब संक्रमित के घर और उसके आसपास के इलाके को हॉटस्पॉट बनाया गया है। दादानगर फैक्टरी में रोगी के कार्यरत होने का पता चलने पर विभागीय टीमें अब वहां छानबीन में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें