फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजा-पिता के बाद पुत्री भी कोरोना की चपेट में, 9 को संक्रमण की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर में कोरोना के संक्रमण का फैलाव थम नहीं रहा है। शनिवार को छह पुलिसकर्मियों समेत नौ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमित पाए गए सभी पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में रहते हैं। वहीं पूर्व में पॉजिटिव आए सिपाही की तीन साल की बेटी में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। यह सिपाही रायपुरवा थाने में तैनात है और अनवरगंज थाना परिसर में परिवार के साथ रहता है। इसके अलावा निजी लैब से एक गर्भवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर में कोरोना संक्रमित कुल व्यक्तियों की संख्या 232 हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में छह और लोगों को पॉजिटिव आना कम्यूनिटी स्प्रेड की ओर इशारा कर रहा है। बाबूपुरवा में भी संक्रमण की चेन नहीं टूट रही है। पॉजिटिव मिली गर्भवती महिला यहीं की रहने वाली है। उसकी जांच निजी लैब से हुई थी। बाद में प्रशासन को सूचना दी गई। बाबूपुरवा क्षेत्र में अब तक 23 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब से दो और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। कोरोना पॉजिटिव आए लोगों को इलाज के लिए अस्पतालों में भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रायपुरवा और बाबूपुरवा में सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें