पुखरायां (कानपुर देहात)। लॉकडाउन के चलते झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का बंद हुआ निर्माण कार्य शुक्रवार को शुरू हो गया। काम करने वाले मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइज कराया गया।
निर्माण कंपनी एचसीएल इंफ्राटेक के इंजीनियर जमील अहमद ने बताया कि चौरा से पुखरायां स्टेशन के मध्य रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का कार्य चल रहा था। लॉकडाउन में निर्माण कार्य बंद हो गया था।
शासन के निर्देश के पर 30 फीसदी मजदूरों को बुलाकर फिर से निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। कार्य शुरू होने से पहले और बाद में मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। निर्धारित दूरी व सैनिटाइज करने पर ध्यान दिया जा रहा है। निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की शिफ्टिंग निर्धारित की गई है।