कानपुर में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के संबंध में मंडलायुक्त ने निजी अस्पतालों से पूरी तैयारियां रखने को कहा। साथ ही प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों को आपस में समंवय बनाने के निर्देश दिए। कहा कि साथ जनरल फिजिशियन जल्द ओपीडी शुरू करें।
मंडलायुक्त शिविर कार्यालय में बैठक में मंडलायुक्त डॉ. सुधीर एम बोबडे ने निजी अस्पतालों से कहा है कि वे अपने यहां अलग होल्डिंग एरिया (जहां कोरोना के मरीजों को सबसे पहले रखा जाता है) बना लें। रोगियों को भर्ती करके जांच कराएं और इलाज करें।
मंडलायुक्त ने कोरोना संक्रमितों की मृत्युदर रोकने के लिए जुकाम-बुखार के रोगियों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त ने डॉक्टरों से कहा कि कोरोना संदिग्ध रोगी मिलने पर तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित करें। डेंगू, मलेरिया के मद्देनजर प्राइवेट और सरकारी दोनों अस्पताल ओपीडी बढ़ाएं।
नॉन कोविड रोगियों को होम आइसोलेशन में रखा जाए। संकट के दौर में निजी और सरकारी अस्पताल आपस में समन्वय बना लें। इस मौके पर बताया गया कि जिले में 26 सेंटर पर एंटीजन जांच हो रही है। इस मौके पर डीएम, नोडल अधिकारी, अपर निदेशक स्वास्थ्य तथा आईएमए और नर्सिंगहोम एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद थे।