फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती समेत तीन कोरोना संदिग्ध की मौत, चार भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
हैलट के कोविड अस्पताल में सोमवार को एक युवती समेत तीन कोरोना संदिग्ध गंभीर रोगियों की मौत हो गई है। इसके साथ ही तीन और संदिग्ध रोगियों का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। फ्लू ओपीडी में 133 रोगी देखे गए। इनमें चार नए संदिग्ध रोगियों को भर्ती किया गया। इनके सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए। रविवार को मरे रोगियों में सिर्फ एक महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, बाकी सभी की रिपोर्ट निगेटिव है।
विज्ञापन

कोरोना प़ॉजीटिव आने पर एक और व्यक्ति को हैलट में भर्ती किया। इसके अलावा बेकनगंज की कोरोना पॉजिटिव महिला के नवजात की रिपोर्ट निगेटिव आई है। महिला कोविड अस्पताल में भर्ती है। हैलट में अब कुल 60 कोरोना पॉजिटिव रोगी भर्ती हैं। जिन तीन कोरोना संदिग्ध रोगियों की मौत हुई है। उनमें एक महिला नरौना गुजरात, मसवानपुर का 40 साल का युवक और सुजातगंज की 27 साल की युवती है। इनका अंतिम संस्कार कोरोना गाइड लाइन के मुताबिक कराया गया।
मेडिकल कालेज के माइक्रो बायोलॉजी से सुबह 163 सैंपल की रिपोर्ट आई जिनमें एक पॉजिटिव था। शाम सात बजे 106 सैंपल की रिपोर्ट आई। इनमें एक कानपुर देहात का सैंपल पॉजिटिव है, बाकी सभी निगेटिव थे। केजीएमयू लखनऊ से 193 सैंपल में नौ की पॉजिटिव रिपोर्ट आई, 183 निगेटिव हैं। सोमवार को 64 सैंपल जांच के लिए मेडिकल कालेज भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें