लॉकडाउन का उल्लंघन कर गलियों में घूमने के चक्कर में लोग कोरोना से संक्रमित हो जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि अभी तक 18 साल से कम उम्र के 22 लड़के कोरोना की चपेट में आए हैैं। इससे जाहिर है कि घूमने और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी करने से संक्रमण की चेन बढ़ रही है। इसके अलावा 60 साल से अधिक उम्र के सिर्फ चार रोगी हैं।
सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि कुल 76 कोरोना संक्रमित रोगियों में 68 एक्टिव हैं। इनमें 65 पुरुष हैं और 10 महिलाएं हैं। सबसे अधिक संख्या मुस्लिम समाज के लोगों की है। अभी तक जो कोरोना पॉजीटिव हैं उनमें अधिक संख्या तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों और उनके संपर्क में आए लोगों की है। डॉ. शुक्ला ने बताया कि कोरोना के संक्रमण की चेन को सख्ती से तोड़ने के लिए जरूरी है कि लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए। इससे हॉट स्पॉट क्षेत्रों की संख्या भी बढ़ रही है।
सोमवार को बाहर से शहर आए लोग-81
बाहर से आने वाले कुल व्यक्ति-7580
इनमें विदेश से आने वाले लोग-1725
कोरोना पॉजीटिव की संख्या-76
अस्पताल में भर्ती हुए कुल लोग-283
कोरोना से मौत-2
ठीक हुआ कोरोना रोगी-7