फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठीक होने के बाद क्वारंटीन, कोरोना मरीजों को भरना होगा शपथपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हैलट में भर्ती जो कोरोना मरीज पॉजिटिव से निगेटिव हो जाएंगे, इसके बाद भी उन्हें कम से कम 14 दिन तक क्वारंटीन में रहना पड़ेगा। ठीक होने के बाद वह क्वारंटीन में रहने की गाइडलाइन का पालन करेंगे। इस संबंध में उनसे शपथपत्र भरवाया जाएगा। इसके साथ ही गुरुवार को हैलट में हुई बैठक में विभागाध्यक्षों ने डीआरडीओ अनुमोदित पीपीई किट को संक्रमण से बचाव के लिए उपयुक्त बताया। जबकि मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन की किट को घटिया करार दिया गया।
विज्ञापन

हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक कक्ष में हुई बैठक में डीआरडीओ से अनुमोदित एक निजी कंपनी के पीपीई किट के इस्तेमाल पर विभागाध्यक्ष राजी हुए। इसके क्रय की भी सहमति प्रदान की गई। बैठक में कहा गया कि मैटरनिटी ब्लॉक में फ्लू ओपीडी चलती रहेगी। यहां के वार्ड में कोरोना पॉजिटिव (स्थिर हालत वाले) रोगियों को रखा जाएगा। संदिग्ध और अस्थिर तबीयत के मरीजों को न्यूरो साइंसेस के कोविड हॉस्पिटल में अलग-अलग फ्लोर पर रखा जाएगा।
कोरोना संदिग्ध की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे संबंधित विभाग को रेफर कर दिया जाएगा। ऐसे मरीजों के लिए हर विभाग में बेड रिजर्व होंगे और उनके इलाज में कोविड सुरक्षा की तकनीक अपनाई जाएगी। ठीक होने वाले मरीजों के डाटा की बराबर जांच होगी। बैठक में सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने की मांग की गई। इस मौके पर डॉ. रिचा गिरि, डॉ. संजय काला, डॉ. अपूर्व अग्रवाल, डॉ. प्रेम सिंह, डॉ. आनंद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें