बच्चों को सामने बैठाकर जेई से हो रही पूछताछ
- फोटो : amar ujala
बच्चों के यौन उत्पीड़न के आरोपी जेई राम भवन की कोरोनावायरस की जांच कराने के लिए सीबीआई टीम शुक्रवार को उसे लेकर अस्पताल पहुंची। जांच के बाद सीबीआई ने जेई की दूसरी कोरोना रिपोर्ट को निगेटिव बताया है। देर शाम छह बच्चों को लेकर सीबीआई रेस्ट हाउस पहुंची। बच्चों के सामने जेई से पूछताछ हुई।
बता दें कि जेई की पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसकी जांच बांदा में हुई थी। पांच दिन की बांदा अदालत से रिमांड मिलने के बाद सीबीआई जेई से पूछताछ कर रही है। आरोपी जेई राम भवन का मेडिकल टेस्ट होने के बाद सीबीआई उसे लेकर एसडीएम कॉलोनी में उसके आवास के पास पहुंची।
इसके बाद सीबीआई की टीम जेई को लेकर उसके घर पहुंची। टीम ने रामभवन से ही उसके घर का दरवाजा खुलवाया। घर में रामभवन की पत्नी की मौजूदगी में सीबीआई ने दोनों को आमने सामने बैठाकर उनसे पूछताछ की। करीब एक घंटे तक पूछताछ करने के बाद सीबीआई की टीम आरोपी जेई के घर से सारे कागज और दस्तावेज बटोर कर अपने साथ ले गई।
6 बच्चे पहुंचे रेस्ट हाउस जेई के सामने हो रही पूछताछ
बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न कर अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी जेई राम भवन से पूछताछ करने को सीबीआई की टीम ने शुक्रवार की रात को 6 बच्चों को बुलाया। लैपटॉप में फोटो दिखाकर आरोपों की जांच कराई जा रही है।