फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Kanpur: 16 और प्राइवेट अस्पतालों में शुरू होगा कोराना का इलाज, बढ़ जाएंगे 1335 और बेड

Sun, 18 Apr 2021 08:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से राहत पहुंचाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। बेडों की कमी को देखते हुए सोमवार से 16 और निजी अस्पतालों में कोरोना का इलाज शुरू कराया जा रहा है। इन अस्पतालों के शुरू होने से 1335 बेड और बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन
कोरोना वायरस वार्ड - फोटो : a
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। बेडों की कमी को देखते हुए सोमवार से 16 और निजी अस्पतालों में कोरोना का इलाज शुरू कराया जा रहा है। इन अस्पतालों के शुरू होने से 1335 बेड और बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन


इनमें 189 आईसीयू और 914 जनरल बेड शामिल हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण और अस्पतालों में बेडों की किल्लत के मद्देनजर 16 अप्रैल को डीएम और सीएमओ ने नर्सिंगहोम संचालकों के साथ बैठक में 16 निजी चिकित्सालयों को कोविड अस्पताल बनाने का फैसला लिया था।
विज्ञापन

अब व्यवस्था शुरू होने जा रही है। सीएमओ डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि संबंधित अस्पतालों को निर्देश दे दिए गए हैं। वर्तमान में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए 1333 बेड (सभी फुल) हैं। अब ये बढ़कर 2668 हो जाएंगे। 

इन अस्पतालों में मिलेगी सुविधा
कृष्णा सुपर स्पेशियलिटी, कुलवंती, फॉर्च्यून, केएमसी, मरियमपुर, मधुराज, ग्रेस, अपोलो, चांदनी, लीलामणि, जेएल रोहतगी, लाइफट्रॉन, फैमिली, प्रिया, द्विवेदी, मेडिहेल्थ।

सोमवार से 16 और निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों को भर्ती करने की सुविधा शुरू हो जाएगी। ये नर्सिंगहोम सीधे मरीजों को भर्ती नहीं करेंगे, बल्कि केंद्रीय कंट्रोल रूम (आईसीसीसी) के माध्यम से इनमें मरीज भर्ती कराए जाएंगे। जिन्हें मरीज भर्ती कराना हो, वह केंद्रीय कंट्रोल रूम के टोलफ्री नंबर 18001805159 पर बताएं, वहां से अस्पतालों में खाली बेडों की उपलब्धता के आधार पर मरीज भेजे जाएंगे। मरीज 108 एंबुलेंस भेजे जाएंगे। 
डॉ. एपी मिश्रा, एसीएमओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें