फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Kanpur: कोरोना से तीन की मौत, 30 संक्रमित मिले, संक्रमण से अब तक 764 मौतें हुई

Fri, 18 Dec 2020 11:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
कोरोना से शुक्रवार को तीन मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 30 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31738 हो गई है, इनमें से 8271 मरीज अस्पतालों तथा 31989 होम आइसोलेशन में ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन


संक्रमण से अब तक कुल 764 मौतें हुई हैं। एक्टिव केस 671 हैं। देव नगर निवासी 49 वर्षीय कोरोना संक्रमित पुरुष की हैलट अस्पताल में मौत हो गई। उन्हें डायबिटीज भी थी। चमनगंज निवासी 74 वर्षीय महिला की रामा मेडिकल कालेज में और मंगला विहार निवासी 65 वर्षीय पुरुष की रीजेंसी में मृत्यु हो गई।

इन दोनों मरीजों को भी डायबिटीज के साथ कई अन्य बीमारियां थीं। शुक्रवार को कोरोना की जंग जीतने वाले 15 मरीजों की विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी की गई। इसी बीच 64 मरीज होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 4029 संदिग्धाें के सैंपल लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें