फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Kanpur: कोरोना से छह और मौतें, 87 नए संक्रमित, संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 359

Sun, 23 Aug 2020 12:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना से मौत के बाद अंतिम संस्कार करते सरकारी कर्मचारी - फोटो : PTI
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना से शनिवार को छह और मरीजों की मौत हो गई। इनमें से तीन मरीजों ने हैलट, एक ने कांशीराम अस्पताल तथा दो मरीजों ने निजी अस्पतालों में दम तोड़ा। इसके साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या संख्या 359 हो गई है। जबकि सिर्फ 87 नए संक्रमित मिले।
विज्ञापन


संक्रमितों की संख्या का अचानक इतना कम होना चौंकाने वाला है। अब कुल संक्रमित 12304 और 4061 ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 3248 हैं। हैलट में स्वरूप नगर के 43 साल के व्यक्ति, लाटूश रोड की 76 साल की वृद्धा व बिरहाना रोड के 76 साल के वृद्ध की मौत हुई।

कांशीराम अस्पताल में शास्त्री नगर के 61 साल के वृद्ध तथा गोविंद नगर के 62 साल के वृद्ध व लालबंगला के 86 साल के वृद्ध ने निजी अस्पतालों में दम तोड़ा। इन मरीजाें को कोरोना के अलावा डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, एनीमिया आदि दूसरी बीमारियां भी थीं। 
विज्ञापन


नए मिले संक्रमितों में आवास विकास, कल्याणपुर, श्याम नगर, सहदुल्लाहपुर, गांधी ग्राम, विष्णुपुरी, उजियारी पुरवा, कोहना, यशोदा नगर, शारदा नगर, कैंट, आजाद नगर, जूही, विनायकपुर, न्यू आजाद नगर, गोपाल नगर, लक्ष्मण बाग कालोनी, अकबरपुर बैरी, ख्यौरा, आर्यनगर, एडीजी आफिस, पुलिस लाइन, चमनगंज आदि जगहों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें