फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Kanpur: कोरोना से एक और मौत, 105 नए संक्रमित मिले, अब तक 779 लोगों की गई जान

Tue, 01 Dec 2020 12:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना से सोमवार को एक और मरीज की मौत हो गई। 105 नए संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दम तोड़ने वाले मरीज में डायबिटीज के साथ कोरोना के गंभीर लक्षण थे। इससे सांस तंत्र फेल हो गया। संक्रमण से मरने वालों की संख्या 779 हो गई है।
विज्ञापन


कुल संक्रमित 30716 पहुंच गई है। इनमें से 28714 रोगी अस्पतालों और होम आइसोलेशन में ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 1223 हैं। गांधीग्राम के 69 साल के संक्रमित मरीज की मौत नारायणा मेडिकल कॉलेज में हुई। इनके दोनों फेफड़ों में निमोनिया हो गया था।

नए मिले संक्रमितों में गोविंदनगर, साकेतनगर, किदवईनगर, हरजेंदरनगर, ककवन, लाल बंगला, बर्रा, दबौली, गुजैनी, हंसपुरम, आर्य नगर आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। उधर, 133 और रोगी संक्रमण से मुक्त हो गए। 15 रोगी अस्पतालों तथा 118 रोगाी होम आइसोलेशन में ठीक  हुए।
विज्ञापन


अब तक अस्पतालों में 7974 तथा होम आइसोलेशन में 20740 मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को 4864 संदिग्धों के सैंपल लिए। इनमें विशेष सर्विलांस अभियान में 549 और रूटीन में 4315 सैंपल लिए गए। इनमें निजी पैथोलॉजी के सैंपल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें