कानपुर में मंगलवार को कोरोना के पांच नए संक्रमित मिले। ये लक्ष्मीपुरवा, बिठूर, कल्याणपुर, मसवानपुर और जाजमऊ के हैं। ये इलाके पुराने कंटेनमेंट जोन हैं। इनमें बीच बीच में इक्का-दुक्का संक्रमित लगातार मिल रहे हैं। इधर एक कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में स्वस्थ हो गया। जिले में अब कोरोना के 13 एक्टिव केस हैं। अब तक कुल 93574 संक्रमित मिले हैं, जिनमें से 91638 ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को 3266 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे।