फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: कानपुर में कोरोना से पांच की मौत, 42 नए पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 1565 हुई

Thu, 09 Jul 2020 10:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना से गुरुवार को पांच और संक्रमितों मौत हो गई। संक्रमण के अलावा इन मरीजों को सांस, हाइपरटेंशन, ब्लड प्रेशर आदि की शिकायत थी। रोगी एक्यूट रेस्पेरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम की स्थिति में चले गए और  उपचार के दौरान दम तोड़ दिए। जबकि 42 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या अब 79 हो गई है। वहीं संक्रमितों की संख्या 1565 है। इनमें से 1039 ठीक हो होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव केस 450 हैं। हैलट में सिविल लाइंस के 58 साल के मरीज की मौत हो गई। उन्हें दमा की भी समस्या थी। वहीं, केशव नगर जूही के 65 वर्षीय व हरबंस मोहाल के 75 वर्षीय मरीज का संक्रमण के बाद सांस तंत्र फेल हो गया।

इसी तरह जरीब चौकी, सीसामऊ के रहने वाले 30 साल के युवक और कैनाल रोड के 43 साल के संक्रमित रोगी की भी मौत हो गई। इन्हें सांस व पेट फूलने तथा डायबिटीज की बीमारी थी। निजी पैथोलॉजी से जिन नए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें कृष्णा नगर का 40 साल का व्यक्ति, नौबस्ता की 22 साल की युवती, शिवकटरा का 20 साल का युवक, पटकापुर की 15 साल की किशोरी, टीचर्स कॉलोनी घाटमपुर का 36 साल का युवक और यहीं स्टेशन रोड का 54 साल का व्यक्ति, अशोक नगर की 38 साल की महिला, जूही का 34 साल का युवक, किदवई नगर का 27 साल का युवक, यशोदानगर का 20 साल का युवक और 70 साल का वृद्ध, नवाबगंज की 70 साल की वृद्धा, ओमपुरवा की 23 और 22 साल की युवती, राजीव नगर का एक साल का बच्चा, श्यामनगर का 40 साल का व्यक्ति, भीतरगांव का 27 साल का युवक, शिवराजपुर का 16 साल का किशोर, काकादेव थाने का 54 साल का व्यक्ति, आनंदबाग का 37 साल का युवक, श्याम कृपा अपार्टमेंट की 56 साल की महिला और बर्रा का62 साल का वृद्ध शामिल है।
विज्ञापन


इसके अलावा हरजेंदर नगर के 76 साल के वृद्ध और 35 साल के युवक, शारदानगर के 42 साल के व्यक्ति, साकेतनगर के 43 साल के व्यक्ति, आनंद विहार नौबस्ता की 60 साल की वृद्धा, विजय नगर की 30 साल की युवती, ख्योरा नवाबगंज के 72 साल के वृद्ध, अजीतगंज के 26 साल के युवक, साकेत नगर के 53 साल के व्यक्ति और 50 साल की महिला, हटिया के 62 साल के वृद्ध, स्वरूप नगर के 62 साल के वृद्ध, चकेरी की 42 साल की महिला, जाजमऊ के 59 साल के व्यक्ति, साकेत नगर की 49 साल की महिला, किदवई नगर की 41 साल की महिला, नारियल बाजार के 57 साल के व्यक्ति, कौशलपुरी की 59 साल की महिला, पी रोड के 60 साल के वृद्ध, मीरपुर कैंट के 80 साल की वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें