फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Kanpur: हर मेडिकल स्टोर को रखनी होगी होम आइसोलेशन किट, न मिलने पर निरस्त हो सकता है लाइसेंस

Fri, 16 Apr 2021 10:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने जिले के सभी मेडिकल स्टोरों में होम आइसोलेशन किट उपलब्ध होना अनिवार्य किया है। किट का दाम और उसकी उपलब्धता बड़े फ्लैक्स में मेडिकल स्टोर पर ऐसी जगह चस्पा करना होगा जिसे सभी लोग आसानी से पढ़ सकें।
विज्ञापन


किट का दाम 1100 रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए। इस व्यवस्था में जरा भी खामी पाए जाने पर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस तक निरस्त किया जा सकता है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या और मौतों का आंकड़ा बढ़ने के बाद जिलाधिकारी ने शुक्रवार को एडीएम सिटी अतुल कुमार, सीएमओ अनिल मिश्रा व ड्रग इंस्पेक्टर को साथ लेकर कई मेडिकल स्टोरों में औचक छापामारी की।

सबसे पहले हैलट स्थित पापुलर मेडिकल स्टोर पहुंचे। यहां होम आइसोलेशन किट थी ही नहीं। संचालक को कड़ी डांट लगाई और निर्देश दिए कि अच्छी खासी संख्या में ये किट होनी चाहिए। इसके बाद मोहन केमिस्ट व मां केमिस्ट में होम में छापा मारा। यहां भी होम आइसोलेशन किट उपलब्ध नहीं थी। इसके अलावा अन्य मेडिकल स्टोरों की जांच की तो कई जगह दाम में अंतर मिला।
विज्ञापन


इस पर डीएम ने ड्रग इंस्पेक्टर को आदेश दिया कि ऐसे सभी मेडिकल स्टोरों की जांच की जाए और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर से कहा कि वे नियमित कुछ मेडिकल स्टोरों में छापे मारें और सुनिश्चित करें कि सभी जगह होम आइसोलेशन किट उपलब्ध रहे। होम आइसोलेशन किट में स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्धारित सामग्री होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें