फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Kanpur: कोरोना से एक और मौत, 79 नए संक्रमित, मौतों का आंकड़ा 751 पहुंचा

Sat, 14 Nov 2020 10:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना से शुक्रवार को एक और मरीज की मौत हो गई। 79 नए संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमण से मौतों का आंकड़ा अब 751 हो गया है। कुल संक्रमित 28853 और इनमें से 27216 लोग अस्पतालों व होम आइसोलेशन में ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 886 हैं।
विज्ञापन


कल्याणपुर के 56 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की मौत रीजेंसी अस्पताल में हुई। वह डायबिटीज, हाइपरटेंशन, निमोनिया आदि बीमारियों से भी पीड़ित थे। नए मिले संक्रमितों में जवाहर नगर, गोविंद नगर, विष्णुपुरी, रेलबाजार, हंसपुरम, गोपाल नगर, बर्रा, नौबस्ता, श्याम नगर, यशोदा नगर, कल्याणपुर, खलासी लाइन, हरजेंदर नगर, किदवई नगर, हरवंश मोहाल, गुजैनी, कोयला नगर, टाटमिल, हैलट परिसर, लाजपत नगर, शारदा नगर, नवीन नगर आदि इलाकों के रहने वाले हैं।

उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 3728 संदिग्धों के नमूने लिए। इनमें से 2595 की एंटीजन किट से जांच हुई। 32 संक्रमित मिले। 1100 की आरटीपीसीआर, जबकि 33 अन्य की ट्रूनेट या सीवी नॉट मशीन से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


18 मरीजों की अस्पतालों से छुट्टी
बीते 24 घंटे में अस्पतालों से 18 और लोग संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज हुए। इनमें से छह लोग हैलट, सात रामा चिकित्सालय, तीन रीजेंसी, एक एसपीएम और एक अन्य की दूसरे अस्पताल से छुट्टी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें