फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांभी अलौलापुर गांव में महिला कोरोना संक्रमित मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर (कानपुर)। औरंगपुर सांभी ग्राम पंचायत के अलौलापुर गांव निवासी एक महिला ने कन्नौज के जिला अस्पताल में कोरोना जांच कराई थी। मंगलवार को रिपोर्ट पाजिटिव आने पर सीएचसी के डाक्टरों ने उसके संपर्क में आए छह लोगों को होम क्वारंटीन की सलाह दी। घर को सैनिटाइज कराकर गांव को जाने वाले रास्ते को सील कराया। बिल्हौर बीबीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में अपना पथरी का इलाज करा रही थी। उसे भी सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन

औरंगपुर सांभी ग्राम प्रधान अनिल बेरिया ने बताया कि अलौलापुर गांव निवासी महिला कई माह से पेट में पथरी रोग से पीड़ित हैं। महिला अपना इलाज कन्नौज जिला अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर के बीबीपुर बिल्हौर स्थित क्लीनिक में करा रही है। डॉक्टर ने जांच कन्नौज जिला अस्पताल में कराई थी, जिसके बाद मंगलवार सुबह महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आई। सीएचसी बिल्हौर की चिकित्सकीय टीम गांव पहुंची और महिला को सुरक्षा के साथ कोविड-19 अस्पताल भेजा गया।
ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव जाने वाले रास्ते को बैरिकेट लगाकर सील किया गया है। ग्रामीणों से बेवजह घर से न निकले की अपील की गई है।
सीएचसी प्रभारी डाक्टर एके तिवारी ने बताया कि गांव को सैनिटाइज कराने की प्रकिया शुरू की गई है। सीएचसी ककवन के प्रभारी डॉ धर्मेंद्र राजपूत ने बतायाकि अस्पताल में रोजाना निर्धारित समय पर न्यूनतम 15 लोगों का कोरोना सेंपल लेकर जांच को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें