फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Coronavirus Cases: कोरोना से 10 और मौतें, 1741 नए संक्रमित मिले, अब तक 1113 की गई जान

Tue, 27 Apr 2021 10:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बेकाबू कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर कानपुर में मंगलवार को कोरोना से 10 और रोगियों की मौत हो गई है। साथ ही 30 रोगी अति गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना से मचा कोहराम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मंगलवार को कोरोना से 10 और रोगियों की मौत हो गई है। साथ ही 30 रोगी अति गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं। मंगलवार को पोर्टल पर कोरोना से 10 मौतों का ब्योरा अपडेट किया गया। इनमें चार की मौत 24 घंटे के अंदर हुई।
विज्ञापन


वैसे मौतों की संख्या और अधिक हो सकती है, लेकिन इन्हें अभी अपडेट नहीं किया गया है। अप्रैल के महीने में मंगलवार को पहली बार जितनेे नए संक्रमित मिले, उससे अधिक संक्रमण मुक्त हुए हैं। नए कोरोना संक्रमित 1741 मिले हैं। वहीं अस्पतालों से 28 और होम आइसोलेशन से 1773 संक्रमण मुक्त हो गए।

 
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित चार रोगियों की मौत हैलट तथा एक-एक रोगी की कांशीराम अस्पताल, एसपीएम अस्पताल, रामा मेडिकल कॉलेज, फैमिली हॉस्पिटल, लाइफट्रॉन और नारायणा मेडिकल कालेज में हुई। इनमें 50 साल से कम उम्र के रोगियों मे सिर्फ कोरोना के लक्षण थे।

वृद्ध रोगियों में डायबिटीज, हाइपरटेंशन आदि रोग पहले से थे। कोरोना संक्रमण के बाद हालत बिगड़ गई। दोनों तरफ फेफड़ों में निमोनिया हो गया और मौत हो गई। कोरोना से अब तक 1113 मौत हुई हैं। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 64 हजार 427 है।

इनमें 45 हजार 52 रोगी इलाज से ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 7968 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें 6945 सैंपल रूटीन में और 1023 विशेष सर्विलांस अभियान के तहत लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें