फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुली बाजार: खौफ का बड़ा अड्डा, मददगार भी संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रेड जोन कुली बाजार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने से पूरा इलाका खौफ का बड़ा अड्डा बन गया है। सोमवार को इस इलाके से जो नए संक्रमित मिले हैं, उनमें एक एस-10 का सदस्य भी शामिल है। इनकी पत्नी को भी बुखार आ रहा है। ऐसे में इस मददगार के भी कोरोना संक्रमित मिलने से लोगों में डर बढ़ गया है। कुली बाजार में अब तक 30 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इससे पूरे इलाके में सतर्कता और बढ़ा दी गई है। पुलिस ने यहां की हर गली को सील कर दिया है। लोगों को किसी भी हालत में घर से बाहर नहीं निकलने के लिए कहा जा रहा है। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी कराई जा रही है। लेकिन मांग के सापेक्ष आपूर्ति की चेन इस इलाके में भी कमजोर बनी हुई है। जिससे लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। अब तो होम डिलीवरी करने वाले भी कतराने लगे हैं।
विज्ञापन

एस-10 सदस्य ने अमर उजाला को बताया कि 18 अप्रैल को जांच कराई गई थी। जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसके बाद उसने अपने परिवार के सभी सात सदस्यों तथा आसपास के आठ अन्य लोगों की भी जांच करवाई है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी को थोड़ा बुखार आ रहा है लेकिन अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
कुली बाजार में महामारी का दायरा बढ़ने से लोगों में दहशत भी बढ़ती जा रही है। सोमवार को लोग अपने घरों की खिड़कियों से झांकते नजर आए। लेकिन बाहर सन्नाटा पसरा था। इस इलाके में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार जांच करने में जुटी है। पुलिस एनाउंसमेंट कर लोगों को घरों में ही रहने के लिए कह रही है। अनवरगंज थाने के एसआई नंद कुमार मिश्रा ने बताया कि किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है। अगर किसी को कोई परेशानी हो रही है तो वह पुलिस को बता रहा है। इसके बाद ऐसे लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें