फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

coronavirus in kanpur: एक दिन में मिले 26 कोरोना पॉजिटिव, कुल मरीजों की संख्या हुई 57

Sun, 19 Apr 2020 07:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार को कोरोना बम फटा। एक दिन में सबसे अधिक 26 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के हाथ पांव फूल गए। सुबह कोरोना पॉजिटिव 14 मरीज मिलने के बाद शाम होते ही 12 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


कोरोना पॉजिटिव 12 नए मरीजों में से छह जाजमऊ निवासी मदरसा छात्र हैं और छह लोग हॉटस्पॉट इलाके कर्नलगंज के रहने वाले हैं। ये कानपुर के सिविल लाइन इलाके में मिले हैं। कानपुर अभी तक यह एक दिन में मिलने वाले सबसे अधिक मरीजों की संख्या है।

अब कानपुर में संक्रमितों की संख्या 57 हो गई है। जो रविवार दोपहर तक 45 थी। नए मरीजों को इलाज के लिए हैलट में भर्ती करवाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने नए 12 कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पुष्टि की है।
विज्ञापन

 
रविवार को सुबह आई रिपोर्ट में 14 नए कोरोना संक्रमित लोगों की पुष्टि हुई थी। ये लोग हॉटस्पॉट इलाके के हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन्हें क्वारंटीन में रखा हुआ था। इसके बाद इनका सैंपल जांच के लिए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। 

सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। ये 14 लोग पहले से ही क्वारंटीन में रह रहे थे। इन्हें इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा गया है। बताते चलें कि कानपुर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें