फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना बेकाबू: चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा आज से मास्क नहीं तो सामान नहीं

Sat, 10 Apr 2021 12:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मास्क - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार व शिशु कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि कानपुर, लखनऊ और वाराणसी में सबसे ज्यादा कोरोना फैल रहा है। पूरे प्रदेश के सबसे ज्यादा (50 प्रतिशत) कोरोना मरीज यहीं मिल रहे हैं। यह बेहद चिंता का विषय है।
विज्ञापन


लॉकडाउन लगाने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन नाइट कर्फ्यू को लेकर सख्ती बढ़ाई जाएगी। आज से बिना मास्क के सामान खरीदारी पर रोक लगा दी गई है। साथ ही यदि दुकानदार बिना मास्क के मिले तो उसपर भी कार्रवाई करें।

मास्क पहनने को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर को किसी भी तरह की ढील नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को सर्किट हाउस में हुई बैठक कहा कि कोरोना मरीजों की जांच के लिए पहले की तरह अस्पतालों की संख्या बढ़ाई जाए। साथ ही टेस्टिंग भी तेज करने के निर्देश दिए। सरकार के साथ प्राइवेट अस्पतालों में कोविड वार्ड बनाकर बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


ये सभी इंतजाम जल्द ही पूरे कर लिए जाएं। बताया कि सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि संक्रमण रोकने को लेकर वे अपने स्तर से कदम उठाने के लिए स्वतंत्र हैं। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतीश महाना और राज्यमंत्री नीलिमा कटियार सहित सभी प्रमुख अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन

60 से ऊपर व 10 वर्ष तक के बच्चों को कार्यक्रम में मनाही
मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि 60 या उससे ऊपर और 10 वर्ष तक के बच्चों को कार्यक्रमों या शादी समारोहों में जाने की मनाही है। इसकी मानीटरिंग के लिए पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया गया है।

आज से नहीं रहेगी वैक्सीन की कमी
चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री ने दावा किया कि पिछले दिनों कुछ वजहों से वैक्सीन की आपूर्ति में अवरोध आ गया था। अब 10 अप्रैल से सभी सेंटरों पर भरपूर वैक्सीन मिलेगी। इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से आर्डर जारी कर दिए गए हैं। बताया कि वैक्सीन लगाने की रफ्तार में भी तेजी लाई जाएगी। जिससे कम समय में ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग सके।

वैक्सीन लगने के बावजूद 100 में से 19 हो रहे संक्रमित
चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कोरोना वैक्सीन लगने के बावजूद लोग संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे लोगों की संख्या 100 में 19 की है। इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है, जो वैक्सीन लगने के बावजूद संक्रमित हो रहे हैं, वे जल्दी ठीक भी हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें