कानपुर देहात। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को सरवनखेड़ा की एक बुुजुर्ग महिला की फिर मौत हो गई। जिले में रिकार्ड 179 कोरोना संक्रमित निकले हैं। सरवनखेड़ा के सीडीपीओ सहित दो बैंक कर्मी भी मौजूद हैं।
कोरोना का संक्रमण और तेज हो गया है। रविवार को 177 संक्रमित निकलने के बाद सेामवार को एक साथ 179 लोग संक्रमित निकले। जिला अस्पताल स्थित कोविड के एल-02 अस्पताल में सरवनखेड़ा की एक बुुजुर्ग महिला संक्रमित होने के बाद उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोपहर बाद उपचार के दौरान उसकी मौत से हड़कंप मच गया। 179 संक्रमितों में सबसे संदलपुर क्षेत्र में 55 संख्या रही। झींझक में दस, रसूलाबाद में पांच, अकबरपुर में बीस, अमरौधा में तीस, सरवनखेड़ा में 35 निकले। सभी को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया गया है। जिले में मौतों की संख्या 37 हो गई है। संक्रमितों की संख्या 2718 हो गई। इसमें 1847 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 835 हो गई है।
फिलहाल जिले में 132 जगहों पर हाटस्पाट घोषित किया गया है। सोमवार को होम आइसोलेशन से 13 व कोविड अस्पताल से पांच मरीजों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। सीएमओं डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि संक्रमितों से विशेषज्ञ डॉक्टर लगातार वार्ता कर रहे हैं। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिंहित कर जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।