फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित पूर्व फौजी व दूध विक्रेता की मौत, 34 संक्रमित

विज्ञापन
झींझक सीएचसी में सिंचाई विभाग कर्मी को टीका लगाती वैक्सीनेटर। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में कोविड संक्रमण की रफ्तार में तेजी से इजाफा हो रहा है। कोरोना की चपेट में आए कांधी के पूर्व फौजी व रूरा के दूध विक्रेता की मंगलवार को मौत हो गई। जिले में 34 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की सख्ती के बाद भी लोग कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। कांधी के 66 वर्षीय पूर्व फौजी की कानपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। रूरा के डेरापुर रोड पर रहने वाले 58 वर्षीय दूध व्यवसायी की मौत हो गई। दोनों की सोमवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पूर्व फौजी हार्ट पेसेंट होने की वजह से उन्हें कानपुर के हृदय रोग संस्थान में भर्ती किया गया था। दूध व्यवसायी को गंभीर बीमारी होने के चलते कानपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। सीएमओ ने बताया कि दोनों का कोविड नियमों के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मंगलवार को रूरा के तीन बैंक कर्मी व झींझक के तीन, डेरापुर के सात, अकबरपुर के नौ, सरवनखेड़ा के चार सहित 34 कोरोना संक्रमित निकले। वहीं 14 की एंटीजन किट, 19 आरटीपीसीआर व एक की टू्र-नेट किट की जांच में संक्रमित मिले। दो को कोविड अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहीं अन्य को होम आइसोलेट किया गया है। संक्रमितों की संख्या अब 2005 हो गई है। 1808 संक्रमित कोरोना से ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिले में 166 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

टीकोत्सव के तीसरे दिन 3138 का टीकाकरण
कानपुर देहात। जिले के 14 अस्पतालों के 74 केंद्रों पर टीकोत्सव के तीसरे दिन 3138 लोगों ने टीकाकरण कराया। तीन दिन में 12701 लोग टीकोत्सव में वैक्सीनेशन करा चुके हैं। तीसरे दिन मंगलवार को टीकाकरण कराने वालों की संख्या पहले से कम रही। दूसरे दिन सबसे ज्यादा 6406 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया था। तीसरे दिन सबसे ज्यादा मैथा में 432 व सबसे कम मलासा में 114 टीकाकरण हुआ। नोडल अफसर डॉ. महेंद्र जतारया ने बताया कि आंबेडकर जयंती पर भी टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कराए जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें