कानपुर देहात/रसूलाबाद। जिले के 2496 फ्रंट लाइन वर्करों को गुरुवार को 11 केंद्रों के कुल 22 बूथों पर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी। इसके लिए बुधवार को ही वैक्सीन संबंधित सभी केंद्रों पर भेज दी गई। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वैक्सीन दी जाएगी।
जिला अस्पताल के साथ ही ब्लाक सीएचसी पर कोरोना वैक्सीन की डोज देने के लिए केंद्र बनाए गए हैं। जिले में दस ब्लाक सीएचसी हैं। वहीं जिला अस्पताल में भी बूथ बनाया गया है। पहले से चिह्नित 2496 फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन दी जानी है। इसकी तैयारी कर ली गई है। रसूलाबाद में 477 फ्रंट लाइन वर्कर चिह्नित किए गए हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. लोकेश शर्मा ने बताया कि कोरोना वैक्सीन की 550 डोज बुधवार को उपलब्ध हो गई। गुरुवार को वैक्सीन लगाई जाएगी। संवाद