कानपुर देहात। मंगलवार की देरशाम डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में कोविड-19 के तहत स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कोविड गाइडलाइन व संचारी रोग अभियान बचाव व रोकथाम में निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन न करने पर डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहन झा पर एक हजार रुपये जुर्माना लगाया। अकबरपुर के अनंतराज हास्पिटल के संचालक डॉ. अमित कटियार, न्यू गणेश हॉस्पिटल के डॉ श्याम सिंह, लोकप्रिय हॉस्पिटल के डॉ आलोक सचान, न्यू सिटी हॉस्पिटल के डॉ बागी रहमत, पर भी एक-एक हजार रुपये का जुर्माना ठोंका। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोविड-19 व संचारी रोग नियंत्रण अभियान की गाइडलाइन का पालन करें। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराएं। इस मौके पर एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, सीएमओ डॉ. राजेश कटियार आदि चिकित्सक उपस्थित रहे।