फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंसुरा बना तीसरा हॉट स्पाट, मनेथू के बीस संदिग्धों के भेजे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर क्षेत्र के मंसुरा गांव को जिले का तीसरा हॉटस्पॉट बनाया गया है। गांव में फरीदाबाद से आया मजदूर कोरोना संक्रमित निकला था। जिले में अब तक चार कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। कुल 862 संदिग्धों के सैंपल जांच को भेजे जा चुके हैं। इनमें चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव और 766 की निगेटिव निकली है। 92 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
विज्ञापन

मनेथू गांव में गुजरात के सूरत से एक मजदूर आया था। चार मई को उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद स्वास्थ्य टीम ने गांव को सील करते हुए उसके संपर्क में आए 18 संदिग्धों को अकबरपुर पॉलीटेक्निक में क्वारंटीन किया गया था। गांव के 2690 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई थी। जिला संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. यतेंद्र शर्मा ने बताया कि संक्रमित के संपर्क में रहने के एक सप्ताह बाद ही लक्षण उभरते हैं। इसलिए कोरोना संक्रमित के संपर्क मेें रहे बीस संदिग्धों के सैंपल सोमवार को लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
अकबरपुर क्षेत्र के मंसुरा गांव में 10 मई को फरीदाबाद से लौटे मजदूर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सोमवार को गांव सील कर दिया गया था। जिला संक्रामक रोग नोडल डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा ने बताया कि मंसुरा गांव को जिले का तीसरा हॉटस्पाट बनाया गया है। संक्रमित के संपर्क में रहे नौ लोगों को क्वारंटीन किया गया है। एक सप्ताह बाद सभी के सैंपल लिए जाएंगे। गांव में आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

दूसरे प्रांतों से आए 103 मजदूर क्वारंटीन
कानपुर देहात। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में दूसरे प्रांतों से लौटे प्रवासी मजदूरों की 103 थर्मल जांच की गई। रसूलाबाद में हैदराबाद, नासिक, अहमदाबाद, भीलवाड़ा, दिल्ली व पुणे से सौ लोग पहुंचे थे। इन्हें सीएचसी भेजा गया था। वहां डॉ. लोकेश शर्मा ने जांच की। सामान्य पाये जाने पर सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। सूरत से संदलपुर क्षेत्र में आए तीन मजदूरों का चौकी प्रभारी ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। खांसी, जुकाम व गले में खराश की शिकायत पाए जाने पर चिकित्सक डॉ. केदारनाथ ने उनका सैपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। तीनों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें