फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कोरोना एक्टिव केस एक माह में 12 गुना बढ़े, एक मार्च को 45 एक्टिव केस थे, एक अप्रैल को 538 पहुंचे

Sun, 04 Apr 2021 08:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर में बीते साल जून में कोरोना संक्रमण के फैलाव ने जो गति पकड़ी थी, वह इस साल अप्रैल में ही पकड़ ली है। मार्च की तुलना में अप्रैल शुरू होते ही संक्रमण के फैलाव की गति कई गुना अधिक हो गई है।
विज्ञापन


एक मार्च से एक अप्रैल के बीच एक्टिव केस करीब 12 गुना अधिक हो गए हैं। एक मार्च को स्वास्थ्य विभाग के कोविड डाटा फीडिंग पटल ने 45 कोरोना एक्टिव केस दर्ज किए थे और पहली अप्रैल को इनकी संख्या बढ़कर 538 हो गई। एक से तीन अप्रैल के बीच एक्टिव केस 390 बढ़कर 818 हो गए।

बीते साल मार्च में सिर्फ एक रोगी मिला था। केस बढ़ने अप्रैल से शुरू हुए थे। इस साल मार्च में संक्रमण ने गति पकड़ी ली और मौत भी हुईं। विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे ही गर्मी में इजाफा होता है कोरोना के संक्रमण का फैलाव तेज हो जाता है।
विज्ञापन


 यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कोरोना की सेकेंड वेव का पीक इस साल मई के महीने में आ सकता है। बीते साल जून में पीक माना गया। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि कोविड गाइड लाइन के पालन किए जाने की जरूरत है। इसके साथ ही पात्र लाभार्थी वैक्सीन लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें