फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Active Case In Kanpur: हैलट में चार कोरोना रोगी ऑक्सीजन पर, सांस लेने में हो रही दिक्कत

Fri, 19 Mar 2021 01:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर हैलट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर हैलट में चार कोरोना रोगियों को सांस में दिक्कत होने की वजह से आक्सीजन पर रखा गया है। रोगियों की संख्या गुरुवार शाम तक 19 हो गई थी। इसके बाद प्राचार्य डॉ. आरबी कमल ने विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई और कोविड कार्ययोजना जारी कर दी।
विज्ञापन


कोविड ड्यूटी के स्टाफ को अलग कर दिया गया है। हैलट में वेंटिलेेटरों की जांच कर ली गई है। प्राचार्य ने बताया कि अभी 148 रेमडेसिविर के इंजेक्शन उपलब्ध हैं। दो सौ और इंजेक्शन का आर्डर तैयार कर लिया गया है।

दवाओं की कमी नहीं पड़ेगी। कोविड रोगियों के इलाज की सारी दवाएं हैं। जो कम पड़ेंगी मंगा ली जाएंगी। इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि, डॉ. सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें