कोरोना के छह नए संक्रमित मिले हैं। ये सिविल लाइंस, तिलकनगर, कोयला नगर, यशोदानगर, विनोबा नगर और धनकुट्टी के रहने वाले हैं। अब नगर के कुल संक्रमितों की संख्या 33106 हो गई है। इनमें 32196 ठीक हो गए हैं। 71 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना संदिग्ध 3267 लोगों के सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
कोरोना संक्रमण से रोगियों के फेफड़ों में होने वाली फाइब्रोसिस को लेकर चिंतित चेस्ट फिजीशियन ने राहत की सांस ली है। विशेषज्ञों ने बताया कि रोगियों की फाइब्रोसिस ठीक हो रही है। इससे आक्सीजन सेच्युरेशन में सुधार हुआ है। इन रोगियों को अब कोरोना के सेकेंड अटैक से बचने की जरूरत है।