फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हाईवे में सुख रहा मक्का, जरा संभलकर निकलिए

Wed, 01 Nov 2023 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। क्षेत्र के खासबरा गांव के सामने स्टेट हाईवे की ट्रक पार्किंग लेन पर किसान मक्का सुखा रहे हैं। साथ ही लेन के दूसरे तरफ ट्रैक्टर ट्राॅली खड़ी कर दी है। ऐसे में ट्रक चालक वाहनों को पार्क नहीं कर पा रहे हैं। वहीं हादसे का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

भोगनीपुर से दिल्ली हाईवे को जोड़ने वाले राजपुर-सिकंदरा स्टेट हाईवे किनारे वाहनों के खड़े होने से दुर्घटना की संभावना रहती है। इससे बचाव के लिए राजपुर के खासबरा गांव के सामने पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 80 लाख की लागत से 500 मीटर में ट्रक पार्किंग लेन बनाया गया है, लेकिन इन दिनों ट्रक पार्किंग लेन पर मक्का उत्पादकों का कब्जा बना हुआ है। करीब एक सप्ताह से हाईवे पर सड़क के दोनों ओर सुखाने के लिए मक्का किसानों ने डाल दी है। वहीं कुछ स्थान पर तो किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी सड़क किनारे खड़ी कर दी है। इतना ही किसान ट्रक लेन से ही व्यापारियों को मक्का की बिक्री कर रहे। ऐसा करने से पार्किंग पूरी तरह बंद हो गई और ट्रक चालक सड़क किनारे वाहन खड़े कर रहे हैं। इन स्थितियों में हादसे की आशंका बढ़ गई है। इस तरह कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। तहसीलदार संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग के अवर अभियंता को पार्किंग लेन खाली कराने के निर्देश दिए गए हैं l
-
पिछले साल फिसलकर घायल हुए थे कई बाइक सवार
सड़क पर मक्का सुखाने को लेकर पिछले साल कई हादसे हुए थे। बाइक फिसलने से घायल रजौली के दो युवकों को कानपुर तक जाकर इलाज कराना पड़ा। राजपुर के दंपती और बुधौली का छात्र भी घायल हो गया था। घायलों ने मक्का के सीजन में उस वक्त भी सड़क को कब्जा मुक्त कराने की आवाज उठाई। तत्कालीन एसडीएम डाॅ. पूनम गौतम ने पीडब्ल्यूडी को कार्रवाई का आदेश भी दिया था, लेकिन नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें