फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर अयोध्या जा रहे वाहनों का काफिला रोका, सीएम ऑफिस के हस्तक्षेप के बाद डीएम ने निकलवाए

Sun, 08 Sep 2019 12:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
उन्नाव स्थित नवाबगंज टोल प्लाजा पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव के नवाबगंज में अयोध्या जा रहे अखंड अखिल भारतीय रघुवंशी महासभा के करीब 300 वाहनों के काफिले को लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज टोल प्लाजा पर रोकने पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री कार्यालय व अन्य कार्यकर्ताओं ने सांसद से बात की।
विज्ञापन


इसके बाद डीएम के निर्देश पर टोल प्लाजा कर्मियों ने बिना टोल चुकाए जाने दिया। शनिवार देर शाम अखंड अखिल भारतीय रघुुवंशी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर के नेतृत्व में करीब 300 वाहनों का काफिला मध्यप्रदेश से अयोध्या जा रहा था।

जैसे ही वाहन अजगैन के नवाबगंज स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचे, टैक्स चुकाने को लेकर टोल कर्मियों से विवाद हो गया। इस पर महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और रास्ते में कहीं भी टोल टैक्स न पड़ने की बात कहते हुए यहां भी टोल टैक्स न दोने की जिद पर अड़ गए।
विज्ञापन


काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसी बीच महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। जबकि कई अन्य पदाधिकारियों ने सांसद साक्षी महाराज को बताया। इसके बाद डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने हस्तक्षेप करते हुए टोल प्लाजा कर्मियों को वाहनों को निकालने को कहा। इसके बाद टोल प्लाजा मैनेजर ने वाहनों को निकालने के निर्देश दिए। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक टोल प्लाजा पर शोरशराबा होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें