फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहूलियत : निकाय प्रशासन दो माह तक निकलवाएगा अंडरपास से पानी

Sun, 20 Jul 2025 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। नगर में पुराने अंडरपास के जलमग्न होने से दूसरी ओर आवाजाही की परेशानी है। शनिवार को सर्व सम्मति से तय हुआ कि दो माह तक निकाय प्रशासन अंडरपास से पानी निकलवाकर आवाजाही सुचारू रखेगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष रामजी गुप्ता की मौजूदगी में नगर पंचायत कार्यालय में व्यापारियों, सभासदो व संभ्रांत लोगों की बैठक हुई। यहां व्यापारी नौशाद, राजू, अमित, ऋषि,लालू, शादाब, मुक्तार, जावेद, बल्लू, नवल, मनीष, दीपू, शक्ति गुप्ता ने अंडरपास से आवाजाही चालू कराने की मांग की। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ने लोगों के साथ जलमग्न अंडरपास का निरीक्षण किया।
इसके बाद सहमति बनी कि लोगों की आवाजाही सहूलियत के लिए दो माह तक नगर निकाय प्रशासन अंडरपास का पानी पंपिंग सेट से निकलवाएगा। शेरगंज वार्ड के सभासद अमित सैनी को पानी की निकासी दुरुस्त रखने व देखरेख की जिम्मेदारी देने पर सहमति बनी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि नगर वासियों की समस्या को देखते हुए दो माह तक दो कर्मियों को लगाकर निकाय प्रशासन जल निकासी कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें