फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: ठेकेदार की मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाए कई आरोप

Wed, 27 May 2020 11:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
गमगीन बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में शिवरामपुर कस्बे के मारवाड़ी मोहल्ला निवासी ठेकेदार नारायण मारवाड़ी (३०) पुत्र हरिलाल मारवाड़ी की मौत जिला अस्पताल में बुधवार को तड़के हो गई। पीडि़त परिवार के सदस्यों का कहना है कि सीने में दर्द होने के कारण अस्पताल ले गए। समय से इलाज न होने के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि तीन दिन पहले कुछ युवकों ने नारायण मारवाड़ी के साथ मारपीट भी किया था। हालाकि अभी तक किसी के खिलाफ चौकी में तहरीर नहीं दिया। मृतक के परिजनों ने जिला अस्पताल के डाक्टरों पर सूचना के बाद भी सही तरीके से इलाज न करने का आरोप लगाया है। वहीं आस पास के लोगों ने जहरीला पदार्थ पीने की आशंका जताई है।

मृतक ठेकेदार के पिता हरिलाल व चाचा किशोर उर्फ रिक्कू मारवाड़ी ने बताया कि सीने में दर्द होने के कारण मंगलवार को जिला अस्तपाल में इलाज के लिए भर्ती कराया था जहां समय से इलाज न होने के कारण मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि तीन दिन पहले कुछ युवको ने नारायण मारवाड़ी से मारपीट भी हुई थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दिया। घटना के बाद मृतक की पत्नी शांतिदेवी मारवाड़ी का रो रोकर बुरा हाल है।उसने बताया कि पति पर कुछ निजी कर्ज था। जिसे चुकाने का दबाव भी था जिससे वह चिंतिंत रहते थे।

चौकी इंचार्ज शिवरामपुर अजीत सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में युवक की मौत हुई। मौत के कारण की जानकारी नहंी है। जिसका शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। किसी ने इस मामले में तहरीर नहीं दिया। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें