फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में एक लाख नहीं देने पर ठेकेदार ने दिया तीन तलाक, विरोध करने पर पीटा

Sun, 15 Mar 2020 01:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन
कानपुर के जाजमऊ में एक ठेकेदार ने एक लाख रुपये न देने और साथ में रहने की जिद पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। विरोध पर उसको मारा पीटा। पीड़िता ने पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ महिला थाने में मारपीट, दहेज उत्पीड़न, मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा) अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जाजमऊ निवासी समरीन के मुताबिक 26 मई 2013 को देवरिया के रामपुर कारखाना, बरवामीरपुर छापर गांव निवासी अब्दुल माजिद से उनका निकाह हुआ था। अब्दुल दिल्ली में रहकर ठेकेदारी करते हैं। समरीन का आरोप है कि एक लाख रुपये व जेवरात की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालवालों ने घर से निकाल दिया। छह साल से वह मायके में रह रही हैं।

वह बार-बार फोन करके अब्दुल से वापस ससुराल ले चलने की जिद कर रही थीं। दस फरवरी को अब्दुल ससुराल आए और तीन तलाक दे दिया। महिला थाना एसओ वर्षा श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें