फर्रुखाबाद के जहानगंज में नहरैया विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर तैनात लाइनमैन की रविवार देर शाम हाईटेंशन तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई थी। लाइनमैन के भाई ने एसडीओ , जेई और उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मी एसएसओ (सबस्टेशन आपरेटर )के खिलाफ गैर इरादतन हैया की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इसमें शटडाउन के बाद लापरवाही से बिजली चालू करने का आरोप लगाया है। मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव अहिमलापुर निवासी प्रमोद कुमार विद्युत उपकेंद्र नहरैया में संविदा पर लाइनमैन था। वह रविवार शाम शटडाउन लेकर 11 केवी का तार जोड़ने जहानगंज थाना क्षेत्र में गया था।