फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दो माह से वेतन नहीं मिला, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय का किया घेराव

Thu, 03 Sep 2026 12:50 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: दो माह से वेतन न मिलने से नाराज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा संगठन के कम्युनिटी हेल्थ कर्मचारियों ने रामादेवी स्थित काशीराम ट्रामा सेंटर परिसर में सीएमओ कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय घेराव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की और जल्द वेतन भुगतान की मांग की। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने “सीएचओ एकता जिंदाबाद” के नारे लगाए। कर्मचारियों का कहना है कि दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद वेतन भुगतान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही है।

विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों ने कहा कि वे लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन समय से वेतन नहीं मिलने से परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने वेतन भुगतान समेत अपनी अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।

विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय घेराव - फोटो : amar ujala
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनका बकाया वेतन नहीं मिल जाता और मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। सीएमओ कार्यालय के बाहर कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही।



http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें