फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बधाई के बहाने चुनावी बिसात बिछाने लगे दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। विधानसभा चुनाव भले ही अभी दूर हों, लेकिन टिकट की दावेदारी और राजनीतिक मौजूदगी दिखाने की होड़ अभी से शुरू हो गई है। त्योहारों की शुभकामनाओं के बहाने नेताओं और चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों ने शहर के प्रमुख चौराहों, सड़कों और घाटों को रंग-बिरंगे होर्डिंग्स से पाट दिया है। गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ बधाई संदेशों का सिलसिला दीपावली और छठ से होते हुए क्रिसमस तक पहुंच गया है। इन होर्डिंग्स के जरिए नेता अपनी सक्रियता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में दावेदारी का संदेश भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

चुनावी तैयारियों के बीच राजनीतिक दलों के संगठन पदाधिकारी, पूर्व और वर्तमान विधायक अपनी सक्रियता दिखाने में जुटे हैं। त्योहारों को जनसंपर्क का अवसर बनाकर प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स लगवाई जा रही हैं। इनमें नेताओं के बड़े चित्र, नाम, पद और पार्टी के प्रति निष्ठा के साथ संबंधित विधानसभा क्षेत्र का नाम और नंबर भी दर्ज है।
गोविंदनगर में सबसे ज्यादा 30 दावेदार
कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस का गढ़ रही गोविंदनगर विधानसभा सीट फिलहाल भाजपा के पास है। यहां करीब 30 लोग टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। इनमें कुछ पहले चुनाव लड़ चुके हैं, जबकि कुछ पहली बार मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। कोई संगठन में अपनी मजबूत पकड़ तो कोई पुराने राजनीतिक अनुभव और जनसंपर्क के आधार पर टिकट की उम्मीद लगाए है।
विज्ञापन

विधायक को नाराज करने से बच रहे
इस बार कई विधायकों के टिकट कटने या उनके कार्यक्षेत्र बदले जाने की चर्चाएं हैं। ऐसे में विधायक, पूर्व विधायक और संगठन पदाधिकारी होर्डिंग्स के जरिए अपनी सक्रियता दिखा रहे हैं। वहीं, कुछ नेता और कार्यकर्ता मौजूदा क्षेत्रीय विधायक को नाराज नहीं करना चाहते। इसलिए वे त्योहारों की शुभकामनाओं वाली होर्डिंग्स तो लगवा रहे हैं, लेकिन उन पर विधानसभा क्षेत्र का नाम और नंबर लिखने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें