फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट ने जारी किया बंदर पकड़ने का आदेश, नहीं की कार्रवाई तो भेजा अवमानना का नोटिस

Wed, 28 Sep 2016 09:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर के बाबूपुरवा में फैले बंदरों के आंतक से निजात दिलाने के लिए अदालत ने नगर आयुक्त और डीएफओ (जिला वन अधिकारी) को आदेश जार किए थे। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। जबकि इलाके में बंदर दर्जनों लोगों को काट चुके हैं। अब दोनों पर आदेश की अवमानना की कार्यवाही की जाएगी।   
विज्ञापन


एसीएम 2 सतीश चंद्र की कोर्ट दोनों से स्पष्टीकरण मांगा है कि क्यों न उनके खिलाफ अदालत के आदेश की अवमानना की कार्यवाही की जाए। बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रवीण फाइटर ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। पांच सितंबर को कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि एक सप्ताह के अंदर बाबूपुरवा को बंदरों से मुक्त कराया जाए।

20 दिन बीत जाने के बाद भी कोर्ट के आदेश पर अमल न होने पर 25 सितंबर को अधिवक्ता ने अवमानना की अर्जी दाखिल कर दी। इसमें कहा गया है कि अभी भी बाबूपुरवा कालोनी में बंदरों का आतंक है। कोर्ट के आदेश के बावजूद बंदरों को नहीं पकड़वाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें