फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: उर्मदा ब्लॉक में हैंडपंप से निकल रहा दूषित पानी, ग्रामीणों बोले- शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

Fri, 07 Feb 2025 11:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: ग्रामीणों ने प्रधान और सचिव पर मिलीभगत कर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। साथ ही, जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बीडीओ सोनिया श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हैंडपंप से निकल रहा गंदा पानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में उमर्दा ब्लॉक के सुखी ग्रामसभा के भरखरा गांव में इंडिया मार्का हैंडपंप से पिछले एक साल से दूषित पानी निकल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार प्रधान और सचिव से शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दस महीनों में हैंडपंप की मरम्मत के नाम पर 1,83,051 रुपये का भुगतान किया गया, फिर भी गांव के कई हैंडपंप खराब हैं। उन्होंने प्रधान और सचिव पर मिलीभगत कर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीओ बोलीं- जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी
इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी जताई है और जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बीडीओ सोनिया श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें