शार्ट सर्किट से कंटेनर में लगी आग
कानपुर देहात के सिकंदरा में शनिवार को गुजरात से बंगाल दूध का पाउडर लादकर जा रहे कंटेनर में आग लग गई। चालक मध्यप्रदेश के नीमच निवासी करमवीर सिंह ने बताया कि थाना सिकंदरा क्षेत्र के मूड़ादेव गांव के पास आगरा कानपुर नेशनल हाइवे पर अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गयी। जिसके चलते कंटेनर चालक घबरा गया। सहचालक के साथ जैसे-तैसे आग की लपटों के बीच दोनों ने कूदकर जान बचाई।
कंटेनर से आग की लपटों को उठता देखकर राहगीरों के बीच हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी शिवकुमार सिंह राठौर ने बताया कि तत्काल अग्निशमन गाड़ी को बुलाकर आग पर काबू पा लिया गया है। आग से कंटेनर का केबिन जलकर खाक हो गया। जिससे कंटेनर में लदे दूध के पाउडर के गत्ते काफी मात्रा मे जल कर नष्ट हो गए।