बकेवर। आगरा- कानपुर नेशनल हाईवे भरथना ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित कंटेनर ने खड़ी कार में टक्कर मार दी। इसमें सवार चार लोग मामूली रूप से चुटहिल हो गए। गनीमत यह रही कि कंटेनर का कुछ हिस्सा ही कार टकराया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र की ग्राम जुआ निवासी आरती देवी, पति के साथ बीमार पुत्री की दवा लेने इटावा गईं थीं। शनिवार दोपहर एक बजे वह जब लौटते समय एक बाइक एजेंसी के सामने हाइवे के किनारे सिंघाड़ा खरीदने लगे। इस दौरान अनियंत्रित कंटेनर ने उनकी खड़ी कार में टक्कर मार दी। इसमें उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार चार लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। वहीं, कंटेनर चालक मनोज ने बताया कि वह मानेसर से गाड़ियों के पार्टस कंटेनर में लोड करके नागपुर जा रहा था कि अचानक कंटेनर का संतुलन बिगड़ने से कंटेनर खड़ी कार में जा भिड़ा। वहीं, हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात बहाल कराया। (संवाद)